श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने पिछले सप्ताह श्रीलंका की जल सीमा में घुसने की वजह से गिरफ्तार किए गए 29 भारतीय मुछआरों की रिहाई के आदेश दिए हैं। यह जानकारी मंगलवार को मीडिया रिपोर्ट में दी गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पिछले सप्ताह नरेंद्र मोदी के भारत के नए प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद गिरफ्तार की गई यह भारतीय मछुआरों की पहली टोली है।
श्रीलंकाई नौसेना ने शनिवार को भारतीय मछुआरों को देश के उत्तर में थलैमन्नार से गिरफ्तार किया था और उन्हें मत्स्य पालन विभाग को सौंप दिया था। श्रीलंका की नौसेना ने बताया कि गिरफ्तार भारतीय मछुआरे श्रीलंकाई के जल क्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे। गिरफ्तारी के बाद नौसेना ने भारतीय मछुआरों की छह नौका भी जब्त की। राजपक्षे ने मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से पहले भी भारतीय मछुआरों की एक अन्य टोली की रिहाई के आदेश दिए थे।