Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

गोपीनाथ मुंडे का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव परली में होगा

$
0
0
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव में किया जाएगा। मुंडे का पार्थिव शरीर मुंबई से लातूर पहुंच गया है। लातूर में बीजेपी के कई नेता भी पहुंच गए हैं। गोपीनाथ मुंडे को उनकी बेटी मुखाग्नि देगी। गोपीनाथ मुंडे का पैतृक गांव बीड जिले के पर्ली में है। जहां आज उनका पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक मुंडे का पार्थिव शरीर बीजेपी दफ्तर से मुंबई एयरपोर्ट ले जाया गया है। मुंबई एयरपोर्ट से विमान के जरिए मुंडे का शव लातूर भेजा गया है। लातूर से हेलीकॉप्टर के जरिए उनके गांव पर्ली ले जाया जाएगा। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके घर के बाहर रखा जाएगा। यहां से उनके शव को तोतला मैदान में आम लोगों के दर्शनार्थ रखा जाएगा।

दोपहर करीब 2 बजे पूरे रीति-रिवाज के साथ उनके शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार में बीजेपी समेत सभी दलों के तमाम नेता शामिल होंगे। मुंडे को उनकी बेटी मुखाग्नि देगी।  

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>