Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

बेटियों से दुष्कर्म की कोशिश में पूर्व फौजी गिरफ्तार

$
0
0

father rape daughter
उत्तर प्रदेश के बांदा शहर की पुलिस ने एक ऐसे पूर्व फौजी को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ उसकी दो बेटियों ने अश्लील हरकत व दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। शहर कोतवाल विवेकानंद तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि शहर के एक मुहल्ले की रहने वाली दो सगी बहनें जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर अपने पूर्व फौजी पिता पर अश्लील हरकत और दुष्कर्म की काशिश करने का मामला दो दिन पूर्व दर्ज कराया था।

पुलिस का कहना है कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और दोनों बहनों को शहर के नारी निकेतन में रखा गया है। इसके कुछ दिन पूर्व कमासिन थाने के ओझानगर गांव में एक व्यक्ति को बेटी से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इन दो घटनाओं से साबित हो गया है कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था के साथ सामाजिक ढांचा भी चरमरा गया है।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>