Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

बालाघाट (मध्यप्रदेश) की खबर (06 जून)

$
0
0
बाढ़ एवं अतिवृष्टि की स्थिति से निपटने प्रशासन ने शुरू की तैयारी
  • बचाव व राहत कार्यों के लिए सतर्क रहने के निर्देश
  • जिला मुख्यालय में बनाया गया कंट्रोल रूम

balaghat news
वर्षा ऋतु के दौरान अतिवृष्टि होने पर जिले के अनेक ग्रामों में बाढ़ की स्थिति बन जाती है। इसी परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर श्री व्ही. किरण गोपाल ने सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिये है। अधिकारियों को जिले में बाढ़ एवं अतिवृष्टि की स्थिति निर्मित होने पर बचाव एवं राहत कार्यों के लिए सतर्क रहने तथा और इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले से ही कर लेने के निर्देश दिये गये है।कलेक्टर द्वारा राजस्व, ग्रामीण विकास एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे बाढ़ की संभावना वाले ग्रामों को चिन्हित कर लें। बाढ़ की स्थिति निर्मित होने पर प्रभावित लोगों को ठहराने के लिए उंचे स्थल के भवन का चयन करने एवं बाढ़ की सूचना देने के लिए ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव एवं कोटवार से सतत सम्पर्क बनाये रखने के निर्देश दिये गये है। प्रभावित लोगों को भोजन, उपचार आदि उपलब्ध कराने तथा साफ-सफाई के लिए पहले से ही कार्ययोजना बनाकर रखने कहा गया है। होमगार्ड एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मोटर बोट, नाव, तैराक, रस्से, सर्च लाईट, टार्च, करोसीन आदि की व्यवस्था पहले से ही कर लेने कहा गया है। होमगार्ड के कमांडेंट से कहा गया कि वे मोटर बोट एवं सर्च लाईट आदि की समय रहते मरम्मत करा लें और ये सामान लांजी एवं वारासिवनी के थानों में भी उपलब्ध करा दें। कलेक्टर श्री किरण गोपाल ने अधिकारियों से कहा कि वे बाढ़ एवं अतिवृष्टि की स्थिति निर्मित होने पर प्रभावित लोगों के लिए चयनित उंचाई वाले स्थान पर तत्काल शिविर लगा दें और वहां पर ठहरे लोगों के लिए भोजन, स्वच्छ पेयजल, दवायें और साफ-सफाई की व्यवस्था करें। भोजन की व्यवस्था के लिए निकटवर्ती उचित मूल्य दुकान से खाद्यान्न क्रेडिट पर प्राप्त कर लें। बाद में उसका भुगतान कर दिया जायेगा। शिविर में ठहरे प्रभावित लोगों के लिए भोजन तैयार करने का कार्य शाला के बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाले स्वयं सहायता समूह को सौंपें। सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा गया है कि वे बड़े जलाशयों एवं तालाबों के जल स्तर पर पूरी निगरानी रखें। जलाशयों एवं तालाबों में मरम्मत आदि की आवश्यकता हो तो उसे पहले से ही दुरूस्त कर लें। सिवनी जिले के भीमगढ़ बांध, मंडला जिले के थावर बांध एवं गोदिया जिले में बाघ नदी पर बने काली सरार व सिरपुर बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने की स्थिति में इसकी सूचना वहां के अधिकारियों से समय पर प्राप्त करने के निर्देश दिये गये है। अधिकारियों से कहा गया है कि वे इन पड़ोसी जिलों के अधिकारियों से सतत सम्पर्क बनाये रखें और सूचनाओं का आदान प्रदान करें। वैनगंगा नदी में पानी छोड़ की सूचना गोंदिया एवं भंडारा जिले को पूर्व से ही देने के निर्देश भी दिये गये है। जिससे बाढ़ की स्थिति निर्मति होने पर वहां सतर्कता बरती जा सके। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा गया है कि जिन रपटों एवं पुलों पर बाढ़ की स्थिति में पार करना खतरनाक हो उसके लिए सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिये गये है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा गया है कि वे सभी उप स्वा. केन्द्रों पर क्लोरिन की गोलियों एवं जीवन रक्षक दवाओं का पर्याप्त भंडार रखे। सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा गया है कि वे टेकाड़ी जलाशय, नहलेसरा, गांगुलपारा, जमुनिया, जगला जैसे बड़े जलाशयों के जलस्तर पर लगातार नजर रखें।बैठक में बताया गया कि खैरलांजी तहसील के 26 ग्राम चंदन, बावनथड़ी एवं वैनगंगा नदी की बाढ़ से प्रभावित होते है। वारासिवनी तहसील के 3 ग्राम, बालाघाट तहसील के 25 ग्राम, किरनापुर तहसील के 31 ग्राम, लांजी तहसील के 48 ग्राम तथा बैहर तहसील के 2 ग्राम बाढ़ से प्रभावित होते है। इस प्रकार जिले में बहने वाली वैनगंगा, बावनथड़ी, चंदन, बाघ, महकारी, मानकुंवर, घिसर्री, सोन, बड़ी बाघ, छोटी बाघ, देव व बंजर नदी में बाढ़ आने के कारण कुल 135 ग्राम प्रभावित होते है। 

बाढ़ की स्थिति में प्रभावित होने वाले ग्राम
बाढ़ एवं अतिवृष्टि की स्थिति में खैरलांजी तहसील के ग्राम चिचगांव, बेनी, सतोना, साकड़ी, भेंडारा, सिवनघाट, सेलोटपार, छतेरा, चिचोली, कुम्हली, मानेगांव, मोवाड़, किन्ही, टेमनी, भौरगढ़, शिवपुरी ऊर्फ लिलामा, मोहगांव बैजू, खैरी, सावरी, अतरी, चुटिया, गुनई, घोटी, फुटारा, लावनी व डोंगरिया मं जन-धन प्रभावित होता है। इसी प्रकार वारासिवनी तहसील के ग्राम जागपुर, पुनी व सिकन्द्रा, लालबर्रा तहसील के ग्राम धपेरा, बालाघाट तहसील के ग्राम घंघरिया, बकवाड़ा, देवसर्रा, सकरी, तिनगढ़ी, नगरवाड़ा, भालेवाड़ा, मगरदर्रा, रोशना, कुम्हारी, खैरी, बुढ़ी, गायखुरी, टेवझरी, हीरापुर, अमेड़ा, चिगांव, भमोड़ी, गोंगलई, लांजी तहसील के ग्राम उमरी, सावरीकला, चिखलामाली, लाड़सा, खर्रेगांव, कुम्हारीकला, केरेगांव, सिरेगांव, बापड़ी, परसोड़ी, सिंगोला, देवलगांव, बहेला, ठेमा, अमेड़ा-ब, मिरिया, टेकेपार, दहेगांव, चिचेवाड़ा, घंसा, कटंगी, रिसेवाड़ा, अंधियाटोला, बोथली, ओटेकसा, बम्हनवाड़ा तथा किरनापुर तहसील के ग्राम बटरमारा, खारा, बोड़न्दाकला, छिंदगांव, मंगोलीकला, नेवरगांवकला, मौदा, बड़गांव, पानगांव, बिनोरा, पारडी, बम्हनगांव, नक्शी, कड़कना, देवगांव, कोस्ते, मुर्री, बक्कर, अकोला, भुवा, बगड़मारा अतिवृष्टि में बाढ़ से प्रभावित होते है। बैठक में बताया गया कि बाढ़ एवं अतिवृष्टि की स्थिति में गांव में पानी भरने की सूचना देने के लिए जिला स्तर पर एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। इस कंट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 07632-240102 पर कोई भी व्यक्ति बाढ़ की स्थिति निर्मित होने पर सूचना दे सकता है। यह कंट्रोल रूम वर्षा काल में पूरे 24 घंटे कार्य करता रहेगा। अधीक्षक भू-अभिलेख पीयूष भट्टा को बाढ़ राहत कंट्रोल रूम का प्रभारी नियुक्त किया गया है। श्री भट्ट से मो. नं. 8959240105 या 7979016903 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। 

स्टेशनरी सामग्री क्रय करने के लिए 23 जून तक निविदा आमंत्रित
कलेक्ट्रेट कार्यालय में वर्ष 2014-15 में स्टेशनरी सामग्री एक नियत दर पर क्रय करने के लिए स्टेशनरी सामग्री के विक्रेताओं से निविदा आमंत्रित की गई है। निविदा आगामी 23 जून 2014 को दोपहर एक बजे तक सीलबंद लिफाफे में प्रस्तुत की जा सकती है। निविदा 23 जून को अपरान्ह 3 बजे खोली जायेगी। निविदा के साथ 5 हजार रु. की अमानत राशि नगद जमा करना होगा। स्टेशनरी विक्रेता को निविदा में विभिन्न प्रकार के पेपर, कामन पीन, टेग, गोंद, कार्बन, रजिस्टर, स्टाम्प इंक पेड, फाईल कवर, पेपर वेट, फैक्स रोल, पेंसिल, शार्ट हेंड नोटबुक, कम्प्यूटर पेपर, पेन ड्राईव, जेल पेन, लेजर कार्टिज, मार्कर पेन आदि सामग्री की अलग-अलग दर दर्शाना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय कलेक्ट्रेट से सम्पर्क किया जा सकता है।  

आंगनवाड़ी कार्र्यकत्ता के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित
एकीकृत बाल विकास परियोजना किरनापुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहगांवखुर्द के नर्मदाटोला आंगनवाड़ी केन्द्र में कार्र्यकत्ता के रिक्त पद की पूर्ति के लिए इच्छुक महिला उम्मीदवारों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। आवेदन पत्र आगामी 15 जून तक बाल विकास परियोजना कार्यालय में जमा कराये जा सकते है। आवेदक महिला की आयु 01 जनवरी 2014 को 18 से 45 वर्ष के बीच होना चाहिए और उसका नाम ग्राम की बी.पी.एल. सूची मं शामिल होना चाहिए। आवेदक महिला को 12 वीं कक्षा पास होना चाहिए। 

बीज निगम केन्द्र पर किसानों के लिए उत्तम गुणवत्ता का धान बीज विक्रय के लिए उपलब्ध
म.प्र. राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम के बालाघाट केन्द्र पर आगामी खरीफ सीजन-2014 के लिए धान की विभिन्न प्रजातियों का उत्तम गुणवत्ता का बीज किसानों को विक्रय के लिए उपलब्ध कराया गया है। जिले के किसान आकाशवाणी केन्द्र के पीछे, रेशम कार्यालय एवं आदिवासी कन्या छात्रावास के पास स्थित इस केन्द्र से धान बीज क्रय कर सकते है। बीज निगम के जिला प्रबंधक श्री जर्नादन सिंह ने इस संबंध में बताया कि उप संचालक कृषि के निर्देशानुसार बीज निगम द्वारा जिले के किसानों को बीज का विक्रय किया जाता है। बीज निगम के प्रक्षेत्रों पर तैयार किया गया फांउडेशन बील शासन द्वारा निर्धारित दर पर किसानों को विक्रय किया जाता है। धान के आधार बीज का उपयोग करने से फाल का अधिक उत्पादन प्राप्त होता है और किसानों को इससे लाभ भी मिलता है। बीज निगम के बालाघाट केन्द्र पर धान क्रांति आधार (मोटी) का बीज 2750 रु. प्रति क्विंटल की दर पर उपलब्ध है। धान क्रांति(मोटी) बीज की 30 किलोग्राम की एक बोरी किसान को 825 रु. में प्रदान की जायेगी। धान पतली आधार में एम.टी.यू.-1010, आई.आर.-64 का बीज 3250 रु. प्रति क्विंटल की दर पर उपलब्ध है। इसकी 30 किलो की बोरी किसानों को 975 रु. में प्रदान की जायेगी। किसान बीज निगम के केन्द्र पर नगद राशि भुगतान कर धान का आधार बीज प्राप्त कर सकते है। किसानों को धान बीज का विक्रय पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर किया जायेगा। प्रबंधक श्री सिंह ने बताया कि बीज निगम के केन्द्र पर सुगंधित प्रजाति का धान बीज भी शीघ्र ही आने वाला है। सुगंधित धान में सी.एस.आर.-30 एवं पी.एस.-5 का बीज 5200 रु. प्रति क्विंटल की दर पर प्रदाय किया जायेगा। सुगंधित धान बीज की 30 किलोग्राम की बोरी किसानों को 1560 रु. में प्रदान की जायेगी। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>