Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

जयपुर में विदेशी महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

$
0
0

foreigner-raped-in-jaipur
जयपुर में शुक्रवार को एक मलेशियाई महिला से दुष्कर्म के आरोप में 30 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी। पुलिस उपायुक्त (जयपुर पूर्व) अमनदीप सिंह ने यहां आईएएनएस को बताया, "हमने शुक्रवार को मलेशियाई महिला से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह भीलवाड़ा का रहने वाला है।"

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह तीन दिन पहले कारोबार के सिलसिले में जयपुर आई थी और आरोपी से मिली। दोनों ने गुरुवार रात पांच सितारा होटल में खाना खाया, जहां से आरोपी उसे एक सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसे शराब में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर दिया और बाद में कार में उससे दुष्कर्म किया। वह बाद में पीड़िता को उसी होटल के सामने छोड़कर फरार हो गया, जहां वह ठहरी हुई थी।

पीड़िता किसी तरह शहर के जवाहर सर्किल इलाके के करीब पुलिस की कार तक पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। आरोपी को तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। सिंह ने बताया, "हमने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं।"

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles