Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

भाजपा बंगाल के दावे पर आप ने दी कार्रवाई की चेतावनी

$
0
0

Prince Pathak
पश्चिम बंगाल की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इकाई के दावे को खारिज करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को कहा कि वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा के खिलाफ झूठा दावा करने के लिए कानूनी कार्रवाई करेगी। एक दिन पहले सिन्हा ने दावा किया था कि आप की पूरी बंगाल इकाई का भाजपा में विलय हो गया है। आप की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य प्रिंस पाठक ने कहा, "हम यह जानना चाहते हैं कि किस आधार पर सिन्हा ने यह दावा किया है? कुछ सदस्यों के दूसरे दल में शामिल होने का अर्थ यह नहीं है कि आप का अस्तित्व समाप्त हो गया या इसका भाजपा में विलय हो गया है। हमलोग इस दावे के लिए सिन्हा को कानूनी नोटिस भेजेंगे।"

पाठक ने यह भी कहा कि आप के सदस्य भाजपा के प्रदेश मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन भी करेंगे। कुछ आप सदस्यों के भाजपा में शामिल होने की घोषणा करते हुए सिन्हा ने कहा था कि आप का बंगाल में अस्तित्व खत्म होने के कगार पर है और इसके सभी सदस्यों ने औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया है। आप की बंगाल इकाई का हमारी पार्टी में विलय हो गया है।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>