Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

बदायूं दुष्कर्म मामले पर डीएम व एसएसपी निलंबित,

$
0
0
  • उत्तर प्रदेश में 66 आईएएस अधिकारियों के तबादले
akhilesh yadav
उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले के तूल पकड़ने का भड़ास मीडिया पर उतारने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई को भी जरूरी समझा। देर से जागी प्रदेश सरकार ने शनिवार को उत्तर ने डीएम और एसएसपी को निलंबित कर दिया। मुख्यमंत्री अखिलेश घटना के 11 दिन बाद भी भले ही बदायूं जाना जरूरी न समझा हो, मगर उन्होंने बदायूं के डीएम शंभुनाथ यादव तथा एसएसपी अतुल सक्सेना को निलंबित कर दिया। मुख्य सचिव आलोक रंजन और डीजीपी ए.एल. बनर्जी तथा प्रमुख सचिव (गृह) दीपक सिंघल ने संयुक्त रूप से प्रेस को संबोधित कर ने सरकार की इस कार्रवाई की जानकारी दी। 

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ा कदम उठाते हुए राज्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) से जुड़े 66 अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक, जिन अधिकारियों का तबादल किया गया है कि उनमें कई बड़े-बड़े नाम शामिल हैं। रायबरेली की जिलाधिकारी अदिति सिंह और गोंडा की जिलाधिकारी किंजल यादव को हटा दिया गया है। फिलहाल इन्हें प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। पूर्व सूचना निदेशक प्रभात मित्तल को आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग का सचिव बनाया गया है। प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण विभाग वी.एन. गर्ग को कृषि उत्पादन आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है। चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास तथा आबकारी के प्रमुख सचिव राहुल प्रसाद भटनागर को वित्त विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है, जबकि खाद्य एवं रसद विभाग के प्रमुख सचिव दीपक त्रिवेदी को चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास तथा आबकारी विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। 

अलीगढ़ के जिलाधिकारी पंकज कुमार को आगरा का जिलाधिकारी बनाया गया है जबकि बरेली के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश को अलीगढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया है। महाराजगंज की जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल को उन्नाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बलिया के जिलाधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव को महराजगंज का जिलाधिकारी बनाया गया है।  चित्रकूट के जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी बी. को बलिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की विशेष सचिव नीलम अहलावत को चित्रकूट का जिलाधिकारी बनाया गया है। अवस्थापना एवं औद्योगिक विभाग के विशेष सचिव अजय कुमार उपाध्याय को गोंडा का जिलाधिकारी बनाया गया है। कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के विशेष सचिव निखिल चंद्र शुक्ला को श्रावस्ती का जिलाधिकारी बनाया गया है। 

मथुरा के जिलाधिकारी विशाल चौहान को गृह विभाग का सचिव बनाया गया है। हमीरपुर की जिलाधिकारी बी. चंद्रकला को मथुरा का जिलाधिकारी बनाया गया है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव भवनाथ को हमीरपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। बहराइच की जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। अलीगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी शमीम अहमद खान को बहराइच का जिलाधिकारी बनाया गया है। फतेहपुर के जिलाधिकारी अभय को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है, जबकि राकेश कुमार को फतेहपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। 

बांदा की जिलाधिकारी शीतल वर्मा को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है जबकि सर्वशिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक हरेंद्रवीर सिंह को बांदा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। गौरतलब है कि इससे कुछ घंटे पहले ही सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) से जुड़े 42 अधिकारियों का तबादला किया था।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>