Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

राहुल गांधी ने केरल में जोकर जैसा आचरण किया : विजयन

$
0
0

pinarayi vijayan
मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक नेता ने मंगलवार को यहां कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को राज्य के दौरे पर जोकर जैसा आचरण कर रहे थे। माकपा नेता पिनरई विजयन ने कहा, "कांग्रेस के प्रधानमंत्री पद के रूप में उनकी उम्मीदवारी लगभग तय है और सोमवार को पुलिस जीप में यात्रा के दौरान वह जोकर जैसा आचरण कर रहे थे।"

जब पत्रकारों ने कहा कि उनके आचरण को उनकी विनम्रता के रूप में क्यों न देखा जाए, विजयन ने कहा, "वह एक ऐसे इंसान हैं जिन्हें कड़ी सुरक्षा दी गई है और भीड़ में केंद्रीय मंत्री घायल हो गए थे।"उन्होंने कहा, "उनका आचरण एक अस्थिर दिमाग वाले व्यक्ति जैसा था और पुलिस की एक जीप के ऊपर बैठकर यात्रा करने के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।"

केरल सरकार के मुख्य सचेतक पी.सी.जार्ज ने हालांकि कहा कि वह राहुल के आचरण से प्रभावित हैं। जार्ज ने कहा, "वह नेहरू-गांधी परिवार से संबंध रखते हैं और ऐसा कभी नहीं सोचा गया था कि वह आम आदमी के दिलों में उतर जाएंगे, जैसा कि उन्होंने कल किया।"उन्होंने कहा, "उन्होंने साबित कर दिया कि उनका दिल वहां है और सड़क पर खड़े लोगों से जुड़ने की क्षमता रखते हैं।"

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>