Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर (15 जून)

$
0
0
गौवंश की सेवा सबसे बडा धर्म - मंत्री सुश्री मेहदेले
  • मंत्री सुश्री मेहदेले ने किया गौ सदन में गोदाम का लोकार्पण

panna news
पन्ना 15 जून 14/शासन द्वारा अनुदान प्राप्त विद्या सागर गौसेवा समिति ने पवई में निराश्रित और वृद्ध गायों की सेवा के लिए गौ सदन का निर्माण किया है। इसमें 20 लाख रूपये की लागत से निर्मित भूसा गोदाम का मंत्री सुश्री कुसुम सिंह मेहदेले पशुपालन, उद्यानकी, ग्रामोद्योग, लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, विधि एवं विधायी कार्य ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गोसेवा मानव का सबसे बडा धर्म है। गाय ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार है। इससे अमृत समान दूध, खेतों के लिए खाद का काम करने वाला गोबर तथा हल के लिए बेल प्राप्त होते हैं। इसीलिए प्राचीनकाल से ही गाय को माता की तरह सम्मान दिया गया है।सुश्री मेहदेले ने कहा कि गो सदन में बीमार तथा बेसहारा गायों की सेवा करने के साथ इसे आधुनिक बनाएं। प्रत्येक किसान अनिवार्य रूप से गोपालन करें। गायों के साथ-साथ उनके बछडो और बेलों की भी सेवा करना आवश्यक है। गोपालन की परम्परा यदि समाप्त हो गई तो खेती पर इसका विपरित प्रभाव पडेगा। आने वाली पीढी को भी मानव समाज में गाय के महत्व से परिचित कराना आवश्यक है। समारोह में सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री संजय नगायच ने कहा कि विद्या सागर गौ सेवा समिति ने लगातार कई वर्षो से गायो की सेवा करके अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। इसमें दो हजार से अधिक बेसहारा एवं वृद्ध गायों को आश्रय प्राप्त हो रहा है। गोसदन के विकास के लिए समिति से सराहनीय प्रयास किए हैं। श्री पुष्पेन्द्र लटौरिया ने गौसदन में किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी। विद्या सागर गौसेवा समिति के अध्यक्ष श्री ज्ञानचन्द्र जैन ने गौ सदन की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। समारोह में श्री जयप्रकाश चतुर्वेदी, श्री आशुतोष मेहदेले, एसडीएम पवई एम.एस. मरावी, उप संचालक पशुपालन आर.पी. गहरवार, कार्यपालन यंत्री पीएचई पी.के. वर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण तथा अधिकारी एवं बडी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। इसके पूर्व मंत्री पद ग्रहण करने के बाद पहली बार पवई आगमन पर सुश्री कुसुम सिंह मेहदेले का स्थान-स्थान पर भव्य स्वागत किया गया। 

जिला योजना समिति की बैठक अब 20 जून को

पन्ना 15 जून 14/जिला योजना समिति की बैठक 17 जून प्रस्तावित बैठक में अपरिहार्य कारणों से परिवर्तन किया गया है। अब यह बैठक 20 जून को शाम 4.30 बजे से जिला पंचायत सभागार में आयोजित की जा रही है। इसकी अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री डाॅ0 गोरीशंकर शेजवार मंत्री वन, जैव विविधता, जैव प्रोद्योगिकी विभाग करेंगे। बैठक में गत बैठक के निर्णयों के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा, बीआरजीएफ की वर्ष 2014-15 की वार्षिक कार्ययोजना तथा जिला बाल संरक्षण के बजट का अनुमोदन किया जाएगा। कलेक्टर आर.के. मिश्रा ने सभी संबंधित अधिकारियों को विभागीय योजनाओं की प्रगति की अद्यतन जानकारी तथा गत बैठक में लिए गए निर्णय के पालन प्रतिवेदन के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला योजना समिति के सभी सदस्यों से बैठक मंे उपस्थित रहने का अनुरोध किया है। 

पत्रकारों की कलम से मिलती है देश को दिशा-सुश्री मेहदेले

panna news
पन्ना 15 जून 14/पत्रकार कल्याण परिषद द्वारा दो दिवसीय प्रान्तीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंत्री सुश्री कुसुम सिंह मेहदेले पशुपालन, उद्यानकी, ग्रामोद्योग, लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, विधि एवं विधायी कार्य ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पत्रकारों की कलम से देश और प्रदेश को दिशा मिलती है। पत्रकारों की कलम में बहुत ताकत होती है। वेद और पुराणों के समय से पत्रकारिता की जा रही है। उन्होंने नारद मुनि को प्रथम पत्रकार निरूपित करते हुए कहा कि नारद जी निर्भय होकर जनहित की बात कहते थे। पत्रकार भी उसी परम्परा का निर्वाह कर रहे है। इसी लिए समाज में पत्रकारो का विशिष्ट स्थान है। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्य करने तथा निडर होकर अपनी बात कहकर पत्रकारों का सम्मान होता है। पत्रकार चिंतनशील बनें। ज्ञान के सागर में गोते लगाकर समाचार रूपी रत्न समाज को प्रदान करें। वर्तमान का युग मीडिया का युग है। कुछ दिन पूर्व सम्पन्न लोक सभा चुनाव में प्रत्येक व्यक्ति को मीडिया की ताकत का अहसास हुआ। पत्रकार सकारात्मक और विकास की ओर अधिक ध्यान दें। उन्होंने कहा कि जिले में पत्रकार भवन निर्माण के लिए हर संभव सहायता दी जाएगी। समारोह में सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री संजय नगायच ने कहा कि पत्रकारिता मिशन जेसा कार्य है। वर्तमान समय में प्रिंट, इलेक्ट्रानिक और सोशल मीडिया के माध्यम से हर जानकारी आमजनता तक पहुंच रही है। पत्रकार विकास में सहयोग करने के साथ सकारात्मक आलोचना करें। समारोह में श्री सतानन्द गौतम ने कहा कि पत्रकारिता सच्चाई का दपर्ण है। जौखिम उठाकर भी पत्रकार सच को उजागर करते हैं। शासन की नीतियों और कार्यक्रमों की कमियों की ओर सभी पत्रकार ध्यान आकर्षित करते हैं। समारोह में विधायक गुनौर श्री महेन्द्र बागरी, कलेक्टर आर.के. मिश्रा, पत्रकार कल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष वेदान्ती त्रिपाठी ने अपने विचार व्यक्त किए। समारोह में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक, प्राचार्य छत्रसाल महाविद्यालय डाॅ. टी.आर. नायक, ने भी सम्बोधित किया। समारोह में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। समारोह में मण्डी अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय, नगर पंचायत अमानगंज अध्यक्ष श्रीमती अंजू मौर्य, पत्रकार कल्याण परिषद के पदाधिकारीगण तथा पत्रकार उपस्थित रहे। 
सभी शालाओं में आज होगा प्रवेश उत्सव

पन्ना 15 जून 14/स्कूल चले हम अभियान के तहत जिले की सभी शालाओं में 16 जून को प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक कक्षा में पात्र विद्यार्थियों का प्रवेश कराने के साथ उनका विद्यालय में समारोहपूर्वक स्वागत किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर आर.के. मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 16 जून से सभी शालाओं का नियमित संचालन प्रारंभ करें। शालाओं में 16 जून को स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा आमजनता की भागीदारी के साथ प्रवेश उत्सव का आयोजन करें। प्रवेश के समय ही प्रत्येक विद्यार्थी को निःशुल्क किताबे प्रदान करें। पात्र विद्यार्थियों को गणवेश की राशि भी प्रवेश के समय ही प्रदान करें। जिला, विकासखण्ड तथा ग्राम स्तर पर संचालित सभी प्राथमिक तथा माध्यमिक शालाओं में प्रवेश उत्सव का अनिवार्य रूप आयोजन करें। सभी शिक्षक अपनी नियमित उपस्थिति शालाओं में दर्ज कराकर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें। प्राथमिक तथा माध्यमिक शालाओं में मध्यान्ह भोजन का भी नियमित वितरण सुनिश्चित करें। उन्होंने आमजनता से भी शाला जाने योग्य प्रत्येक बच्चे का शाला में प्रवेश कराने में सहयोग की अपील की।

पत्रकार संघ के अध्यक्ष बने शिव कुमार त्रिपाठी

  • पत्रकार कल्याण परिषद के प्रांतीय अधिवेशन में की गयी घोषणा
  • स्न पत्रकारों की समस्या निराकरण में करेंगे पहल.

panna news
पन्ना जिले में इलेक्ट्रानिक मीडिया की शुरूआत करने वाले वरिष्ठ पत्रकार शिव कुमार त्रिपाठी को पत्रकार कल्याण परिषद मध्य प्रदेश के प्रांतीय अधिवेशन में पन्ना जिले का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय से पोस्ट ग्रेजुएट शिव कुमार त्रिपाठी ने पन्ना जिले में 2003 से सहारा समय मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से जिले की पत्रकारिता की शुरुआत की थी। इससे पहले उत्तर प्रदेश के कई समाचार पत्रों में काम कर चुके और संपादक रहे श्री त्रिपाठी आजतक जैसे प्रतिष्ठित न्यूज चैनल में एग्जिट पोल का काम कर चुके हैं। 1996 से पत्रकारिता कर रहे शिव कुमार त्रिपाठी जिले की कई गम्भीर समस्याओं एवं विकास के मुद्दों को अपनी लेखनी के माध्यम से उजागर करते रहे हैं। पत्रकार कल्याण परिषद का कार्य तहसील और ग्राम स्तर तक पहुंचे और पन्ना जिले के पत्रकारों की समस्याओं का तत्परता से निवारण के लिए शिव कुमार त्रिपाठी को पत्रकार कल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष वेदांती त्रिपाठी ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की है। जैसे ही श्री त्रिपाठी के अध्यक्ष पद की घोषणा की गयी मौजूद सभी पत्रकारों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया और मंच से श्री त्रिपाठी का सम्मान किया गया। शिवकुमार त्रिपाठी ने कहा कि पन्ना एक ऐसा जिला है जहां पत्रकारों की बहुत कम समस्याएं हैं और हर जिलों की अपेक्षा पन्ना के पत्रकार बहुत मेहनती, सहनशील हैं और अपने कत्र्तव्य को बखुबी निभाते हैं और पन्ना ही एक ऐसा जिला है जहां पत्रकारों के बीच कभी अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं हुई। लेकिन इसके बावजूद पत्रकारिता एक कठिन चुनौती है और पत्रकारिता के माध्यम से अपना जीविकोपार्जन चलाना बहुत कठिन चुनौतीपूर्ण है। ऐसी स्थिति में कई बार लोग पत्रकारिता के गिरते स्तर की बात करने लगते हैं। शिवकुमार त्रिपाठी ने कहा कि जब देश को आजाद कराना था तब पत्रकारिता मिशन के रूप में थी, लेकिन आजादी के बाद आज भी लोग पत्रकारिता से मिशन की अपेक्षायें करते हैं, लेकिन यह कभी नहीं सोचते कि पत्रकारिता का प्रोफेशन अपनाने वाले लोगों का परिवार किस तरीके से संचालित होता है और अगर समाज के लोग इन बातों को सोचें तो पत्रकारिता का कभी स्तर नहीं गिर सकता। मीडिया संस्थानों द्वारा मैदानी स्तर पर काम करने वाले लोगों का शोषण किसी से छुपा नहीं है। इसके बावजूद पत्रकार समाज के सजग प्रहरी के रूप में काम करते हैं और लोगों को आईना दिखाने का काम करते हैं। मेरी कोशिश रहेगी कि पत्रकार समाचारों के माध्यम से समाज को आईना दिखायें, सच सामने लाएं और जो भी मीडियाकर्मियों की समस्याएं रहेंगी, सबसे पहले आकर उनका निराकरण कराने की पहल करूंगा और मुझे उम्मीद है कि जिले के पत्रकार साथी अच्छी प्रखर पत्रकारिता के माध्यम से जिले की समस्याएं एवं शोषण की बातों को उजागर करेंगे और मैं हमेशा उनके साथ रहूंगा। अध्यक्ष बनाये जाने के बाद शिव कुमार त्रिपाठी को दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ मनीष मिश्रा, डायमंड सिटी के प्रधान संपादक श्रीकांत दीक्षित, पत्रकार कल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष वेदांती त्रिपाठी, अरुण शुक्ला, नईम खान, कृष्णकांत शर्मा, संजय तिवारी मंटू, जगदीश नामदेव, पूर्व अध्यक्ष राकेश शर्मा, सुनील अवस्थी, वी.एन. जोशी, मेहबूब अली, अमित खरे, एलएन चिरोलया, सतीष जायसवाल, मनोज रावत, संतोष तिवारी, अर्चना पयासी, रामबिहारी गोस्वामी, लोकेश शर्मा, राजेन्द्र लोधी, अमानगंज के चंपत राय तिवारी, पवई से संतोष जैन, विकास सेन, बिनोद जैन सिमरिया, संतोष त्रिवेदी मोहन्द्रा, रामचंद्र जैन देवेन्द्रनगर, आरपी विश्वकर्मा देवेन्द्रनगर, रामप्रकाश लखेरा, विजय सुहाने अमानगंज, राजदीप गोस्वामी, आदि पत्रकारों-अधिकारियों एवं स्थानीय समाज सेवियों ने श्री त्रिपाठी को बधाई दी है। साथ ही पन्ना होम नेटवर्क के योगेन्द्र सिंह परमार और कुमकुम टाकीज के स्टाफ के साथ पुष्पेन्द्र सिंह ने भी बधाई दी है।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>