Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बी़ एल. जोशी का इस्तीफा

$
0
0
b l joshi resign
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बी़ एल. जोशी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जोशी ने अपना त्याग-पत्र राष्ट्रपति भवन को भेज दिया। केंद्र सरकार उनसे इस्तीफा मांगे, इससे पहले जोशी ने स्वयं अपना इस्तीफा राष्ट्रपति भवन भेज दिया है। जोशी 28 जुलाई, 2009 से उप्र के राज्यपाल थे। जोशी के इस्तीफे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद छह राज्यों के राज्यपालों को बदलने की कयासबाजी के बीच उन्होंने अपना त्यागपत्र दिया है।

बी़ एल. जोशी का पूरा नाम बनवारी लाल जोशी है। इसके पहले वह 2004 से 2007 तक दिल्ली के उपराज्यपाल रह चुके थे। कांग्रेस सरकार ने उन्हें 2007 में मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया था और कुछ ही महीने बाद अक्टूबर 2007 में उन्हें उत्तराखंड का राज्यपाल बना दिया गया।

राजस्थान के नागौर जिले के एक छोटे से गांव छोटी काठू में 27 मार्च, 1936 को जन्मे बी़ एल. जोशी ने 1957 में अपना करियर स्टेट पुलिस से शुरू किया और 1962 में वह भारत सरकार की सेवा में आ गए। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कार्यकाल में वह गृह मंत्रालय में रहे। बाद में इंदिरा गांधी के कार्यकाल में वह लंदन और इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायुक्त भी रहे। 1991 में उन्होंने आईपीएस से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>