Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

पी़ क़े ठाकुर बिहार के नए पुलिस महानिदेशक

$
0
0

bihar police
बिहार में अभयानंद को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पद से हटाकर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक का पद संभाल रहे पी़ क़े ठाकुर को बिहार का नया पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक अभयानंद को अगले आदेश तक महानिदेशक, गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) बनाया गया है। पारसनाथ राय को भी अपर महानिदेशक, रेल से हटाकर महानिदेशक, प्रशिक्षण बनाया गया है। 

अभयानंद को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का करीबी माना जाता है। हाल के दिनों में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों के ताबड़तोड़ स्थानांतरण के बाद अभयानंद के डीजीपी के पद से हटने के कयास लगाए जा रहे थे। अभयानंद को अगस्त 2011 में बिहार का डीजीपी बनाया गया था। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>