जम्मू कश्मीर के अमरनाथ में स्थित बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए जम्मू के यात्री निवास आधार शिविर से श्रद्धालुओं का नया जत्था शनिवार को रवाना हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हुए इस जत्थे में 2489 श्रद्धालु है जिनमें 1812 पुरुष 543 महिलाएं तथा 34 बच्चे शामिल है। 76 वाहनों के काफिले में श्रीनगर सड़क परिवहन निगम की 54 बसें तथा 22 हल्के वाहन शामिल हैं।
खराब मौसम के कारण बंद चल रहे पारंपरिक पहलगाम मार्ग को यात्रा के लिए आज खोल दिया गया है। यात्रा से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि सुबह बालताल आधार शिविर से श्रद्धालुओं का एक नया जत्था अमरनाथ के लिए रवाना हो गया। उन्होंने बताया कि यात्रा मार्ग पर बने विभिन्न विश्राम स्थलों पर रूके श्रद्धालुओं ने भी अपनी यात्रा सुबह प्रारंभ कर दी है।