Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

बिन्नी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी आप

$
0
0

yogendra yadav aap
आम आदमी पार्टी (आप) नेता योगेंद्र यादव ने गुरुवार को कहा कि पार्टी दिल्ली के विधायक विनोद कुमार बिन्नी को कारण बताओ नोटिस जारी करेगी क्योंकि उनके मुताबिक पार्टी में अनुशासनहीनता के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि आप के खिलाफ आरोप भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लिखे हैं। यादव ने संवाददाताओं से कहा, "पार्टी में अनुशासनहीनता के लिए कोई जगह नहीं है। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा और पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति अगले कदम पर फैसला लेगी।"


लक्ष्मी नगर से विधायक बिन्नी ने गुरुवार को दिल्ली सरकार पर चुनावी घोषणापत्र में किए वादे को पूरा न करने का आरोप लगाया था। उन्होंने 27 जनवरी से जंतर-मंतर पर अनशन शुरू करने की भी धमकी दी है। यादव ने कहा, "हम दुखी और हैरान हैं। वह विपक्ष के नेता हर्षवर्धन जैसे ही सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने जो कुछ भी पढ़ा, वो भाजपा द्वारा लिखा गया है। वह मंत्रीमंडल में शामिल न किए जाने से परेशान हैं। "

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>