झारखंड के गुमला जिले में गुरुवार को दो बसों की टक्कर से चार यात्रियों की मौत हो गई और कम से कम 20 लोग घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस के मुताबिक, बसों की भिड़ंत रांची से करीब 110 किलोमीटर आगे भारनो पुलिस थानांतर्गत दुबे गांव के करीब हुई।
इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों में से दो पश्चिम बंगाल निवासी हैं। उधर, घायलों का गुमला और रांची में इलाज चल रहा है। घायलों में से पांच की हालत गंभीर बताई गई है।