Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

राष्ट्रमंडल खेल : 7 स्वर्ण के साथ भारत चौथे स्थान पर

$
0
0

master.glasgow2014
स्कॉटलैंड में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों के 20वें संस्करण के चौथे दिन की प्रतिस्पर्धाओं के समाप्त होने के बाद भारत सात स्वर्ण पदकों के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर है। वहीं, आस्ट्रेलिया ने 29 स्वर्ण सहित कुल 81 पदक हासिल किए हैं और वह तालिका में सबसे ऊपर है। आस्ट्रेलिया ने 23 रजत और 29 कांस्य पदक भी जीते हैं।  इंग्लैंड 26 स्वर्ण के साथ दूसरे जबकि मेजबान स्कॉटलैंड 13 स्वर्ण पदक के साथ तीसरे पायदान पर है।

भारत के हाथ अब तक कुल 25 पदक आए हैं। भारत ने सात स्वर्ण के साथ अभी तक 11 रजत और सात कांस्य पदकों पर कब्जा जमाया है।  कनाडा सात स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य पदक जीत चौथे स्थान पर है।

पदक तालिका :

1. आस्ट्रेलिया : 29 स्वर्ण, 23 रजत, 29 कांस्य (81 पदक)
2. इंग्लैंड : 26 स्वर्ण, 21 रजत, 21 कांस्य (68 पदक)
3. स्कॉटलैंड : 13 स्वर्ण, 8 रजत, 12 कांस्य (33 पदक)
4. भारत : 7 स्वर्ण, 11 रजत, 7 कांस्य (25 पदक)
5. न्यूजीलैंड : 7 स्वर्ण, 6 रजत, 11 कांस्य (24 पदक)

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>