Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

बिहार : पटना में दिखा ईद का चांद, आज मर्नाइं जा रही है ईद

$
0
0
eid celebration patna
पटना। दो साल तक 30 दिनों का रमजान रहा। तीसरे साल में 29 दिन का रमजान आया है। इसको लेकर उत्साह चरम पर है। बच्चे और सयाने भी उत्साहित हैं। अल्लाह के महीने में रोजा रखा जाता है। इस अवधि में एक नवाज पढ़ने से 70 इनाम मिलता है। इसी लिए सहज ढंग से रोजा रखते हैं। मंगलवार को गांधी मैदान में सुबह 8 बजे से ईद की नवाज अदा की जाएगी। इस अवसर पर गांधी मैदान में साढ़े आठ बजे मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक भाइयों को ईद का मुबारकवाद देंगे। 

आज सोमवार को राजधानी के लोग चांद से दीदार हो गए। सबसे पहले पटना में दिखा ईद का चांद। इसके साथ ही मंगलवार को ईद मनाईं जाएगी। इमायते शरीया के द्वारा ईद का चांद होने की घोषणा के साथ ईद का मुबारकवाद देने का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं इस अवसर पर बच्चों को सयानों से ईदी की उम्मीद रहती है। इस बीच लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सेवई की दुकानों को बेहतर ढंग से सजा दी गयी है। मंहगाई के बावजूद भी लोग सेवई और अन्य सामग्री की खरीददारी हैसियत के अनुसार कर रहे हैं। दो शरीर और एक सिर वाली सब्बा और फरहा के घर में ईद मनाईं जाएगी। कुछ दिनों तक दोनों बहनों ने रोजा रखा। 

बच्चे और बड़े उत्साहित है। रौनक देखते ही बन रही है। लोग अपनी हैसियत से बाजार कर रहे है। आपसी भाईचारा देखने को मिल रहा है। अल्पसंख्यक मुस्लिम एरिया में चहलकदमी बढ़ गयी है। मस्जिद के आसपास सजाया जा रहा है। जमाखारिज, दीघा घाट, नवाबकोठी, कुर्जी, मैनपुरा, दुजरा, सब्जीबाग, पटना सिटी आदि जगहों में उत्साह बढ़ गया है। स्थानीय प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। अमन शांति में बिध्न न पड़े। मोबाइल गश्ती तेज कर दी गयी है। मजिस्द के आसपास लाठीधारी पुलिसों को तैनात कर दी गयी है। वहीं अन्य धर्म के लोग भी ईद मनाने के मूड में हैं। ईद मिलन समारोह में जरूर शिरकत करेंगे। मुस्लिम भाइयों ने अपने अजीज दोस्तों को ईद के अवसर पर आमंत्रित करने लगे हैं। इन लोगों का आमंत्रण स्वीकार किया जा रहा है।  


आलोक कुमार
बिहार 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>