Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

मंजुला चेल्लूर कलकत्ता उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश

$
0
0

justice manjula chellur
मंजुला चेल्लूर ने मंगलवार को कलकत्ता उच्च न्यायालाय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। उल्लेखनीय है कि यहां वह मुख्य न्यायाधीश का पद ग्रहण करने वाली पहली महिला न्यायाधीश हैं। राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने यहां राजभवन में उन्हें शपथ दिलाई। इस मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद थीं। 

चेल्लूर कलकत्ता उच्च न्यायालय की 37वीं मुख्य न्यायाधीश बनी हैं। उन्होंने न्यायाधीश अरुण मिश्रा की जगह ली, जो सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश बने हैं। बेल्लारी से एक वकील के रूप में अपना करियर शुरू करने वालीं चेल्लूर 2000 में कर्नाटक उच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश बनी थीं। इससे पहले वह केरल उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश थीं।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>