Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

उत्तर प्रदेश : मिर्जापुर में नाव डूबी, 8 लोगों की मौत, 20 लापता

$
0
0
  • लापता युवकों की खोज में जुटे है गोताखोर 
  • चुनार के गनपुर घाट पर परिजनों कोहराम, रुदन-विलाप से गमगीन है इलाका 

ship accident mirzapur
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में मंगलवार को यात्रियों से भरी नाव गंगा में डूब गयी। नाव में 40 लोग सवार थे। अब तक 8 लोगों की मौत की खबर बताई जा रही है, जबकि 20 लापता है। जबकि आठ लोगों को बचा लिया गया है। सभी मृतक पास-पड़ोस के गांवों केरहने वाले है। सूचना मिलने पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। लापता लोगों की खोज के लिए गोताखोंरों को लगाया गया है। चुनार के गनपुर घाट का है। घाट पर परिजनों के कोहराम, रुदन-विलाप से माहौल गमगीन है। पुलिस के मुताबिक गंगा का जलस्तर इनदिनों बढ़ा हुआ है। मनाही व प्रतिबंध के बावजूद आज एक नाविक 40 से अधिक लोगों को नाव में बैठाकर पार करा रहा था। नाव में सवार सभी पास-पड़ोस के ग्रामीण इलाकों के थे। नाव जैसे ही बीच धारा में पहुंची, पानी भर जाने से नाव डगमगाने लगा। जबतक लोग कुछ सोच पाते नाव डूबने लगी। नाव डूबने के दौरान चिखते-चिल्लाते कुछ लोग तो गंगा में कूद गए तो कुछ लोग नाव में ही बैठे रह गए। अधिकांस लोगों को इसमें तैरने नहीं आता था। जिन्हें तैरने आता था वह तो बच गए, लेकिन बाकी के गंगा के तेज बहाव में बह गए। घटना के बाद पास-पड़ोस के काफी ग्रामीण पहुंच गए और शोरगुल मचाया, लेकिन वह सिवाय दर्शक बने रहने के कुछ नहीं कर सके। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गोताखोर बुलाया गया है, जो लापता हुए लोगों की खोजबीन जुटे है। 




Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>