Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

भारत में इबोला का कोई मामला नहीं : हर्षवर्धन

$
0
0

dr harsh vardhan
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि भारत में अब तक इबोला का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है। सरकार इसे फैलने से रोकने के लिए हर एहतियात बरत रही है। उन्होंने संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा, "अभी इस समय तक भारत में इबोला का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है। डरने की कोई जरूरत नहीं है।"


हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार हर एहतियात बरत रही है, साथ ही विषाणु प्रभावित अफ्रीकी देशों से भारत आने वाले लोगों की आवाजाही पर पैनी नजर रखी जा रही है।  इबोला से प्रभावित देशों में लगभग 45 हजार भारतीय हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने हाल ही में संसद में दी गई सूचना में इबोला प्रभावित देशों में रह रहे भारतीयों के वापस स्वदेश लौटने की आशंका जताई थी।


विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शुक्रवार को पश्चिमी अफ्रीका में फैले इबोला के प्रकोप पर अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा की।  आपात समिति की दो दिवसीय बैठक के बाद डब्ल्यूएचओ ने एक बयान जारी कर कहा, "इबोला को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फैलने से रोकने के लिए समन्वित अंतर्राष्ट्रीय प्रयास की जरूरत है।"उल्लेखनीय है कि पश्चिम अफ्रीका में इबोला के प्रकोप से अन्य देशों में स्वास्थ्य संबंधी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>