Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा की दिल्ली के होटल में मौत

$
0
0
मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर दिल्ली के होटल लीला में शुक्रवार की शाम मृत पाई गईं। मामले की छानबीन की जा रही है। होटल लीला के 345 नंबर कमरे में उन्हें मृत पाया गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि केन्द्रीय मंत्री शशि थरूर और उनके निजी सचिव अभिनव कुमार ने पुलिस को सुनंदा की मौत की जानकारी दी।

पत्नी की मौत के बाद शशि थरूर के समक्ष मुश्किल खड़ी हो सकती है। पिछले कुछ समय से शशि और सुनंदा के बीच संबंध खराब होने की बात सामने आई थी। खबरों के मुताबिक दोनों की यह तीसरी शादी थी। पुलिस ने कहा कि शव के पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चलेगा कि उनकी मौत प्राकृतिक है या अप्राकृतिक। थरूर के निजी सचिव अभिनव कुमार ने बताया कि सुनंदा अपने पति के साथ गुरुवार की शाम ही लीला होटल में आए थे और तभी से वे यहीं पर थे, क्योंकि उनके घर में कुछ साफ सफाई जैसे काम चल रहे थे।

निजी सचिव ने कहा कि आज शाम जब थरूर एआईसीसी की बैठक के बाद होटल आए तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। और फिर जाकर दरवाजा खोला गया, जहां कमरे के अंदर सुनंदा को मृत पाया गया। अभिनव कुमार ने कहा कि कमरे और सुनंदा के शव को देखकर ऐसा नहीं लगा कि किसी के साथ उनका कोई संघर्ष हुआ हो। लेकिन गुरुवार को ही मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री थरूर ने अपनी पत्नी के साथ एक साझा बयान जारी किया था, जिसमें दोनों ने ही कहा कि हम दोनों खुशहाल दंपत्ति हैं, लेकिन कुछ अनधिकृत ट्वीटस की वजह से परेशान हैं।
थरूर ने फेसबुक पेज पर दिखने वाले साझे बयान में कहा कि हमारे टि्वटर खातों से कुछ अनधिकृत ट्वीटस के कारण उपजे अशोभनीय विवाद से हम व्यथित हैं।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब कथित रूप से एक पाकिस्तानी महिला पत्रकार द्वारा भेजे गए अंतरंग संदेशों को थरूर के टि्वटर खाते पर पोस्ट कर दिया गया था। टि्वटर पर थरूर के फॉलोवर्स बड़ी संख्या में हैं। थरूर की पत्नी सुनंदा ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर दावा किया कि कथित रूप से लाहौर की पत्रकार मेहर तरार द्वारा थरूर को भेजे गए अंतरंग संदेश उन्होंने ही अपने पति के खाते से पोस्ट किए थे ताकि दुनिया को दिखा सकें कि किस तरह वह मेरे पति के पीछे पड़ी हैं।

बयान में कहा गया कि हम इस बात पर जोर देना चाहते हैं कि हम खुशी-खुशी दांपत्य जीवन जी रहे हैं और ऐसे ही रहना चाहते हैं। सुनंदा बीमार रही हैं और इस सप्ताह उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और उन्हें आराम की जरूरत है। हम आभारी रहेंगे यदि मीडिया हमारी निजता का सम्मान करे। बयान में आगे कहा गया कि उनकी पत्नी द्वारा कथित रूप से की गई टिप्पणियों के विकत रूप मीडिया में आए हैं। बयान में कहा गया कि सुनंदा द्वारा कथित रूप से की गई विभिन्न विकृत टिप्पणियां प्रेस में आई हैं। ऐसा लगता है कि इन अनधिकृत ट्वीटस की प्रतिक्रिया में की गई कुछ निजी टिप्पणियों (जो कि प्रकाशन के लिए नहीं थीं) को गलत तरीके से पेश किया गया, जिनके गलत निष्कर्ष निकाले गए।

भारत के सबसे चर्चित नेताओं में से एक थरूर के टि्वटर का हैंडल कल कथित रूप से हैक हो गया था। इन ट्वीटस से सोशल मीडिया वेबसाइटों पर तत्काल ही हलचल मच गई थी। थरूर के टि्वटर पेज पर लिखा था, सॉरी दोस्तों, मेरा टि्वटर खाता हैक कर लिया गया है और कुछ समय के लिए यह निष्क्रिय रहेगा। इसके सही होने तक मेरे साथ इसे सहें।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>