Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

झारखंड में झामुमो, जदयू के विधायक भाजपा में शामिल

$
0
0

saiman marandhi
इस वर्ष होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले दूसरी पार्टियों को झटका देने में जुटी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को तगड़ा झटका दिया है। पार्टी के कद्दावर नेता साइमन मरांडी और जनता दल-युनाइटेड (जदयू) के विधायक राजा पीटर रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के सामने भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में जाने वाले अन्य प्रमुख नेताओं में पूर्व मंत्री और झामुमो नेता दुलाल भुइयां और रांची के पूर्व उपमेयर अजय नाथ शाहदेव हैं।

पार्टी में शामिल होने वाले नए नेताओं का स्वागत करते हुए मुंडा ने कहा, "भाजपा मूल्यों की पार्टी है। चूंकि लोगों ने दिल्ली में भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिया है, हमें उम्मीद है कि झारखंड के लोग भी पार्टी को राज्य में वैसा ही जनादेश देंगे।"कुछ ही दिनों पहले झारखंड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक के चार विधायक नई दिल्ली में अमित शाह की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए थे। रांची में भी दो पूर्व मंत्रियों ने भाजपा का दामन थामा था।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>