Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

जम्मू में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी, 4 घायल

$
0
0

firing on loc
जम्मू जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स की तरफ से भारतीय सीमा में सोमवार को गोलीबारी की गई, जिसमें दो भारतीय जवान और दो महिलाएं घायल हो गईं। गोलीबारी समाप्त हो गई है, लेकिन अधिकारी सीमावर्ती इलाके में कड़ी चौकसी बरत रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी ने यहां बताया, "पाकिस्तान की तरफ से संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए चार स्थानों पर गोलीबारी की गई, जो अब समाप्त हो गई है।" अधिकारी ने बताया, "पुलिस और नागरिक प्रशासन इलाके में अलर्ट पर हैं।"

पाकिस्तानी सैनिकों ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की चौकी पर सोमवार तड़के 4.15 बजे गोलीबारी शुरू की, जिसमें हेड कांस्टेबल सुनील कुमार और कांस्टेबल बिष्णु नंदन यादव घायल हो गए। पुलिस ने गोलीबारी का जवाब दिया, दोनों तरफ से गोलीबारी करीब तीन घंटे तक चली। गोलीबारी में सुहाग गांव की दो महिलाएं रानी देवी और रिशु कुमार भी घायल हुई हैं। पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार को पुंछ जिले के मेंढर इलाके में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया था।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>