Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

थंबीदुरई का लोकसभा उपाध्यक्ष चुना जाना लगभग तय

$
0
0
कांग्रेस समेत सभी प्रमुख दलों के समर्थन से अन्नाद्रमुक के एम. थंबीदुरई का निर्विरोध लोस उपाध्यक्ष चुना जाना तय हो गया है। उन्होंने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन पत्र के प्रस्तावक गृह मंत्री राजनाथ सिंह और अनुमोदक विदेश मंत्री सुषमा स्वराज हैं। कांग्रेस ने भी उन्हें अपना समर्थन दिया और लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खडगे ने उनके नाम के प्रस्तावक के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उसका अनुमोदन किया।  

लोस के उपाध्यक्ष का चुनाव बुधवार को होना है। सूत्रों ने बताया कि तेदेपा, शिवसेना, लोजपा जैसे राजग के सहयोगी और बीजद, टीआरएस, वाईएसआर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और सपा जैसे दलों ने भी उनके समर्थन में कम से कम आठ सेट नामांकन पत्र दाखिल किए।

इससे पहले मंगलवार को थंबीदुरई समेत अन्नाद्रमुक सांसदों ने संसदीय कार्य मंत्री एम वेंकैया नायडू से उनके कक्ष में मुलाकात की और वे इस पद के लिए सत्तारूढ़ पार्टी की पसंद के रूप में उभरे। अन्नाद्रमुक के लोकसभा में 37 सांसद हैं और वह भाजपा और कांग्रेस के बाद सदन में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। भाजपा के लोकसभा में 279 सदस्य हैं, जबकि कांग्रेस के 44 सांसद हैं। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>