कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। पार्टी कार्यालय में झंडारोहण के बाद सोनिया ने कहा, "आप सभी को शुभकामनाएं।" सोनिया ने सुबह 10 बजे पार्टी कार्यालय में झंडा फहराया। इस अवसर पर महिलाओं के एक समूह ने राष्ट्र गान गाया।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद थे।