Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

पाकिस्तान ने फिर किया युद्ध विराम का उल्लंघन

$
0
0

pakistan firing on loc
पाकिस्तान रेंजर्स ने शुक्रवार को एक बार फिर युद्ध विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटी भारतीय चौकियों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि पाकिस्तान रेंजर्स ने जम्मू के आर.एस. पुरा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की चौकियों पर गोलीबारी की। बीएसएफ ने गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया।

आर.एस. पुरा तथा अर्निया क्षेत्र के लोगों को गोलीबारी की चपेट में आने से बचने के लिए घरों से नहीं निकलने तथा रात में घरों की लाइट बंद रखने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा सेना के हवाले है, जबकि अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के जवान तैनात हैं।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>