Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

कानपुर में भी सामने आया 'लव जिहाद'

$
0
0

love zihad
प्यार में धर्म परिवर्तन के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गढ़े शब्द 'लव जिहाद'से मिलता जुलता एक और मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में रहने वाली एक टेबल टेनिस खिलाड़ी व छात्रा का आरोप है कि एक युवक ने नाम बदलकर उसे अपने प्यार के जाल में फंसाया। इसके बाद छात्रा का नाम बदलकर धर्म परिवर्तन कर उससे निकाह कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और उसे हिरासत में ले लिया है। कानपुर पुलिस के अनुसार, बाबूपुरवा इलाके में रहने वाली पीड़ित छात्रा ने बताया कि उसका पैतृक घर यशोदा नगर में है, उसके पिता ऑटो चलाते हैं। बाबूपुरवा में वह अपने मामा के साथ रहती है। वह राज्यस्तरीय टेबल टेनिस खिलाड़ी है। साथ ही एनसीसी कैडेट भी है।

करीब छह महीने पहले वह एनसीसी के टूर पर गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात बस में वसीम नाम के एक शख्स से हुई थी। बातचीत के दौरान उसने अपना नाम राज बताया। साथ ही छात्रा का मोबाइल नंबर ले लिया। टूर खत्म हो जाने के बाद उसने छात्रा को फोन किया था। कुछ दिनों बाद दोनों मिलने लगे। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई। इसके करीब तीन महीने बाद उसने छात्रा को दोबारा फोन किया। उसने छात्रा को बताया कि वह उससे प्यार करता है। उसने अपनी बहन के साथ छात्रा की बात भी कराई। इस दौरान दोनों में शारीरिक संबंध भी बने। 

बीते 16 अगस्त को छात्रा कॉलेज गई थी। इसी दौरान वसीम उससे मिलने वहां पहुंच गया। वह छात्रा को बहल-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसका धर्म परिवर्तन कराकर उसके निकाह कर लिया। लड़की के पिता ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपी वसीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>