Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

मंगलयान मंगल की कक्षा से मात्र 23 दिन दूर

$
0
0

mangalyan
भारत का मंगलयान मंगल की कक्षा में प्रवेश करने से मात्र 23 दिन दूर रह गया है। जबकि मंगल मिशन ने 300 दिन पूरे कर लिए हैं। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने यह जानकारी दी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा है, "मंगलयान ने अंतरिक्ष में 300 दिन पूरे कर लिए हैं। मंगल तक पहुंचने में अब केवल 23 दिन बाकी हैं।"

इसरो के अधिकारी 14 सितंबर को यान के यात्रा पथ में सुधार करेंगे। इसके 10 दिनों बाद इसके मंगल की कक्षा में पहुंचने की संभावना है।  24 सितंबर को सुबह 7.30 बजे अंतरिक्ष यान की कलाबाजी शुरू होगी। अंतरिक्ष यान की गति कम हो जाएगी, ताकि यान मंगल की कक्षा में प्रविष्ट हो सके। 

कुल 450 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना पर बीते 31 मार्च तक भारत 349 करोड़ रुपये खर्च कर चुका है। मंगलयान पांच नवंबर 2013 को छोड़ा गया था।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>