Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78547

बिहार के पटना में तालाब में डूबने से 4 लड़कियों की मौत

$
0
0

bihar map
बिहार के पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को चार लड़कियां एक तालाब में डूब गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। उनकी उम्र 10 से 13 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, जयनंदपुर गांव में करमा पर्व के मौके पर गांव की कुछ लड़कियां तालाब के किनारे साग तोड़ रही थीं। इसी बीच एक लड़की का पैर फिसल गया और वह तालाब में डूबने लगी। उसे बचाने की कोशिश में एक-एक कर तीन अन्य लड़कियां भी तलाब में डूब गईं, जिससे उनकी मौत हो गई।

स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से सभी शवों को बरामद कर लिया गया है। सभी जयनंदपुर गांव की रहने वाली हैं। घटना के बाद आक्रोशित लोग हंगामा कर रहे हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में कर लिया है तथा पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78547

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>