Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78547

अमेरिकी ओपन : सेरेना ने छठी बार जीता खिताब

$
0
0

serena-won-us-open
अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने रविवार को केरोलिन वोजनियास्की को हराकर छठी बार अमेरिकी ओपन खिताब अपने नाम किया। बीबीसी के मुताबिक सेरेना ने अब तक कुल 18 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। विश्व की सर्वोच्च वरीय महिला स्टार सेरेना ने फ्लशिंग मिडोज में डेनमार्क की वोजनियास्की को 6-3, 6-3 से हराया। विश्व की सर्वोच्च वरीय खिलाड़ी रह चुकीं वोजनियास्की पहले ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए प्रयास कर रही थीं।

सेरेना ने इस जीत के साथ ओपन एरा में सबसे अधिक छह बार अमेरिकी ओपन खिताब जीतने वाली क्रिस एवर्ट की बराबरी कर ली है। एवर्ट और मार्टिना नवरातिलोवा ने भी 18-18 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। सबसे अधिक ग्रैंड स्लैम माग्रेट कोर्ट (24) ने जीता है।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78547

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>