Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

केजरीवाल सोमनाथ भारती को तत्काल बर्खास्त करें : भाजपा

$
0
0
दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बढ़ते दबाव के बीच भाजपा ने उन्हें तत्काल बर्खास्त करने की आज मांग की। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने यहां कहा कि सोमनाथ भारती को बर्खास्त किया ही जाना चाहिए। उन्हें पद पर एक पल भी बने रहने का संवैधानिक या नैतिक अधिकार नहीं है। कुछ दिन पहले मध्य रात्रि को एक मकान में रह रहे अफ्रीकी लोगों पर कथित हमला करने वाले आप समर्थकों की भीड़ में भारती के शामिल होने की एक महिला द्वारा पुष्टि किए जाने पर प्रसाद ने यह प्रतिक्रिया की है।
    
भारती पर आरोप है कि यहां एक इलाके से कथित मादक द्रव्य और वेश्यावृत्ति का धंधा चला रहे एक घर पर पुलिस द्वारा छापा मारने से इंकार कर दिए जाने पर उन्होंने आप समर्थकों के साथ उस मकान पर धावा बोला और वहां की महिलाओं को मूत्र के नमूने देने पर मजबूर किया गया।
    
इस घटना के संदर्भ में मजिस्ट्रेट के सम्मुख अपना बयान दर्ज कराने वाली एक अफ्रीकी महिला ने कहा है कि भारती उस समूह की अगुवाई कर रहे थे जिसने उनके मकान पर हमला किया। कई महिला अधिकार कार्यकर्ताओं और दिल्ली महिला आयोग ने इस मामले में कथित तौर पर शामिल रहे भारती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    
प्रसाद ने नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच मिलीभगत का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, मैं कह सकता हूं कि नरेन्द्र मोदी को रोकने के लिए आप और कांग्रेस के बीच मैच फिक्सिंग है। लेकिन मैंने यह कभी नहीं सोचा था कि आप का गुब्बारा इतनी जल्दी फूट जाएगा।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>