Quantcast
Viewing all articles
Browse latest Browse all 79216

जेएनयू की छात्रा ने बॉयफ्रेंड पर लगाया रेप का आरोप

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की एक छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है| रेप का आरोप छात्रा के पूर्व बॉयफ्रेंड सुधीर पर लगा है जो जेएनयू में ही पढ़ता है| पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच कई साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शादी का झांसा देकर सुधीर छात्रा से रेप कर रहा था। कुछ दिन पहले जब छात्रा ने सुधीर से शादी की बात की तो उसने इंकार कर दिया| जिसके बाद छात्रा ने भी उससे बातचीत बंद कर दी। 

हालांकि इसके बाद भी वह उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप करता रहा| जिसके बाद तंग आकर छात्रा ने पुलिस में इस बात की शिकायत की| छात्रा की शिकायत पर वसंत कुंज उत्तरी थाने की पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 79216

Trending Articles