नीमच मशीनरी व्यापारी संघ का सपरिवार दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न
नीमच। जगमग रोशनी के पर्व दीपावली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करने एवं आपसी सौहार्द एवं ‘भातृत्व भाव में अभिवृद्धि हेतु नीमच मशीनरी व्यापारी संघ का सपरिवार दीपावली मिलन समारोह बड़े ही हर्षाेल्लास एवं आनन्द के वातावरण में गत दिनों स्थानीय श्री किलेश्वर महादेव मंदिर नीमच पर सम्पन्न हुआ। मशीनरी संघ के अध्यक्ष ब्रजेश सक्सेना एवं सचिव श्यामसुन्दर पाटीदार ने बताया कि समारोह में महिलाओं युवतियों, बच्चों, पुरुषों सभी के लिये मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रांगोली प्रतियोगिता की संयोजिका विदिशा पाटीदार एवं नेहा गुप्ता ने बताया कि युवतियों के लिये आयोजित रांगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सीमा मण्डवारिया, द्वितीय खुशी गुप्ता एवं तृतीय स्नेहा पोरवाल ने प्राप्त किया। महिलाओं की चेयररेस में प्रथम स्थान श्रीमती रूचि सगरावत एवं द्वितीय श्रीमती ललिता मण्डवारिया रही। इसी प्रकार पुरुषों की चेयररेस में ब्रजेश सक्सेना प्रथम एवं गौतम चैधरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बच्चों की चेयररेस में प्रथम अविश बटवाल एवं द्वितीय संस्कार जैन रहे। समारोह में विजेता प्रतिभागियों को मशीनरी संघ पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजन द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। समारोह में परम्परानुसार मशीनरी व्यापारी संघ परिवार के 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजन का सम्मान भी किया गया जिसके तहत श्रीमती ज्ञानदेवी सक्सेना, श्री शंकरलालजी जाट, श्री मदनलाल दुआ का सम्मान किया गया। इस अवसर पर दीपपर्व की स्मृतियों को संजोने के लिये भव्य रंगारंग आतिशबाजी का आयोजन भी हुआ। संयोजक पिंकेश अग्रवाल ने बताया कि छोटे बच्चों सहित, महिलाओं, पुरुषों एवं बुजुर्गांे ने रंगारंग आतिशबाजी का भरपूर आनन्द लिया। अंत में सहभोज के साथ मिलन समारोह का समापन हुआ। नीमच मशीनरी व्यापारी संघ के अध्यक्ष ब्रजेश सक्सेना, सचिव श्यामसुन्दर पाटीदार एवं कोषाध्यक्ष महेश गुप्ता ने सभी सदस्यों एवं परिजनों को दीपोत्सव की शुभकामनाएँ देते हुए आनन्द एवं उल्लास के क्षणों के भागी बनने पर आभार व्यक्त किया।