Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

बिहार के बक्सर में नाव पलटी, 9 महिलाएं लापता

$
0
0

bihar map
बिहार के बक्सर जिले में बाजार घाट के नजदीक गंगा नदी में एक नाव के पलट जाने से नौ महिलाएं लापता हो गईं। उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार मंगलवार देर शाम चौसा प्रख्ांड के न्यायीपुर गांव की रहने वाली महिलाएं अन्य दिनों की भांति उत्तर प्रदेश के पलिया गांव से काम कर नाव से वापस लौट रहीं थीं, तभी नाव नदी में पलट गई। 

बक्सर के जिलाधिकारी रमण कुमार ने बुधवार को बताया कि इस नाव में करीब 22 महिलाएं थी। स्थानीय लोगों की मदद से अधिकांश महिलाओं को बचा लिया गया है जबकि नौ महिलाएं अभी भी लापता हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय मछुआरों और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के लापता लोगों की तलाश में लगे हैं। 

उन्होंने बताया कि मंगलवार को देर रात हो जाने के कारण लापता लोगों को खोजने का काम रोक दिया गया था। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर अधिकारियों की टीम जुट रही है। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>