मुख्यमंत्री 13 फरवरी को आएंगे पन्ना
पन्ना 30 जनवरी 14/आओ बनाए अपना मध्य प्रदेश सम्मेलन में भाग लेेने के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान 13 फरवरी को पन्ना आएंगे। मुख्यमंत्री 13 फरवरी को प्रातः 11 सागर से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर 11.45 बजे छतरपुर पहुंचेंगे। छतरपुर में आओ बनाए मध्य प्रदेश सम्मेलन में भाग लेकर वे दोपहर 2.45 बजे हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर दोपहर बाद 3.05 बजे पन्ना पहुंचेंगे। पन्ना में वे पालीटेक्निक काॅलेज मैदान में आयोजित आओ बनाए मध्य प्रदेश सम्मेलन में भाग लेंगे। वे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेकर रात्रि विश्राम पन्ना में करेंगे। मुख्यमंत्री 14 फरवरी को प्रातः 10 बजे हेलीकाप्टर से सतना के लिए प्रस्थान करेंगे। कलेक्टर एम.सी. गुप्ता ने सभी अधिकारियों को आओ बनाए मध्य प्रदेश सम्मेलन तथा मुख्यमंत्री जी के भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के निर्देश दिए हैं।