Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

बिहार : गरीबों को सरकार के द्वारा काबोहाइट्रेड और प्रकृति से लेना होगा प्रोटीन

$
0
0
rich diet for poor in bihar
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खाघ सुरक्षा अधिनियम 2013 को बिहार में लागू करके अव्वल स्थान प्राप्त कर लिया है। इसको लेकर अधिकारियों में काफी हर्ष है। किसी तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के हरनौत,पूर्णिया के बायसी,पटना के पुनपुन और गोपालगंज के एसएफसी गोदानों से पीडीएस डीलरों तक अनाज पहुंचाने के लिए हरी झंडी दिखायी गयी। एक व्यक्ति को पांच किलो अनाज मिलेगा। 3 रूपये में चावल और 2 रूपये में गेहूं मिलेगा। मोटा अनाज 1 रूपया में मिलेगा। पहले की ही तरह 25 लाख अंत्योदय परिवारों को अनाज मिलेगा।

सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कहना है कि पांच किलो अनाज प्रति व्यक्ति प्रति माह दिया जायेगा। इतना अनाज सस्ते दर पर मिलने से गरीबों को खाने पर होने वाली खर्च में बचत होगी और पोषक तत्व वाले दाल,सब्जी और दुग्ध आदि खा सकते हैं।

कुर्जी होली फैमिली अस्पताल के बगल में बिहार विघापीठ के परिसर में जयप्रकाश स्मारक सभागार में भोजन का अधिकार राज्य सम्मेलन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं डा.शकील अहमद का मानना है कि सरकार के द्वारा अनाज उपलब्ध कराया जाएगा। जो विशुद्ध काबोहाइट्रेड है। इंसान को केवल काबोहाइट्रेड ही नहीं चाहिए। इसके साथ प्रोटीन और वसा भी चाहिए। वहीं योजना विभाग के प्रधान सचिव विजय प्रकाश का कहना है कि प्रारंभ में खाघान्न थे। उसको ग्रहण करना छोड़ दिये हैं। रागी,मक्का,शंक्कर कंद, मिश्रीकंद आदि की ओर पलटकर नहीं देखते हैं। प्रकृति से मिलने वाले सितुआ,घोघा,चूहा आदि का सेवन नहीं करते हैं। यह प्रतिष्ठा के प्रतिकूल मानते हैं। सच कहा जाए तो सितुआ,घोघा,चूहा आदि में काफी मात्रा में प्रोटीन पाये जाते हैं। तेल लगाकर बच्चों को धूप में रखने से कैल्शियम प्राप्त होता है। कुल मिलाकर कहा जाए तो सरकार के द्वारा काबोहाइट्रेड दिया जाएगा। प्रकृति के द्वारा प्रोटीन प्राप्त करना होगा।

योजना विभाग के प्रधान सचिव विजय प्रकाश ने आगे कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र,स्कूल और पीडीएस की दुकानों में बांट को सत्यापित करने की जरूरत है। ऐसा करने से कम वजन वाले सामग्री प्राप्त नहीं होगा। अगर कम वजन वाले सामग्री प्राप्त होगा तो उसी के अनुरूप ही व्यवहार भी करेंगे। इस अवसर पर बिहार राज्य खाघ निगम के प्रबंध निदेशक डा.दीपक प्रसाद ने कहा कि अबकी बार हम लोग सचेत हैं। किसी तरह की धांधली को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। एसएमएस अलर्ट का उपयोग किया जाएगा। अगर आप चाहते हैं तो फ्री सर्विस नम्बर 18003446194 पर मोबाइल नम्बर पंजीकृत करा सकते हैं।



आलोक कुमार
बिहार 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>