राजधानी दिल्ली में वैज्ञानिक सी.एन.आर. राव और पूर्व क्रिकेटर सचिन रमेश तेंदुलकर को मंगलवार को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न'से अलंकृत किया गया। उन्हें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने यहां राष्ट्रपति भवन में इस अलंकरण से सम्मानित किया।
राष्ट्रपति भवन स्थित दरबार हॉल में आयोजित विशेष कार्यक्रम के तहत तेंदुलकर (40) और राव (79) को यह सम्मान प्रदान किया गया। तेंदुलकर यह सम्मान पाने वाले सबसे कम उम्र की हस्ती हैं। इसके साथ ही दोनों भारत के उन 41 उत्कृष्ट हस्तियों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्हें इस सम्मान से अलंकृत किया गया है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित अन्य गणमान्य हस्तियां मौजूद थीं।