Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 79983

मधुबनी : मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से महिला संवाद का शुभारंभ किया

$
0
0

Mahila-samvad-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 'महिला संवाद'का  शुभारंभ किया। इस अवसर पर समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में जिलाधिकारी सहित सभी वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।गौरतलब हो कि राज्य के सभी गाँवों में महिला संवाद का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम लगभग 70 हजार स्थानों पर होगा जिसमें 02 करोड़ से अधिक महिलाएँ भाग लेंगी। इस कार्यक्रम में गाँव की सभी महिलाओं को बुलाया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए जितने कार्य किए गए हैं, उन सभी बातों की जानकारी दी जाएगी तथा योजनाओं के बारे में जागरुकता फैलायी जाएगी। सरकार द्वारा किए गए कार्यों को वीडियो फिल्म के माध्यम से दिखाया जाएगा। इसके लिए हर कार्यक्रम स्थल पर जागरुकता वाहन तैनात किया जाएगा जिसमें बड़े टीवी स्क्रीन पर वीडियो फिल्म दिखाई जाएगी। बड़े टेलीविजन के साथ लगभग 600 जागरुकता वाहन का प्रयोग किया जा रहा है। आगे किस प्रकार* की योजनाओं की जरुरत है इस पर भी चर्चा की जाएगी एवं सुझाव प्राप्त किया जाएगा।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 79983

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>