Quantcast
Viewing all articles
Browse latest Browse all 79216

राहुल गांधी ने गुजरात में नरेंद्र मोदी पर हमला बोला


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवाद राज्य में अमीर समर्थक सरकार चला रहे हैं। राहुल ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "हम (कांग्रेस) जनता को शक्ति देना चाहते हैं। यहां पर केवल एक व्यक्ति के पास हर शक्ति है।" उन्होंने कहा, "गुजरात में केवल अमीरों के लिए सरकार है। केवल पांच से छह लोग पूरी सरकार चला रहे हैं।"

कांग्रेस नेता ने जोर दिया कि राज्य में गरीब समर्थक सरकार की जरूरत है। राहुल ने कहा, "अधिकांश छोटे उद्योग बंद हो गए हैं। यहां केवल एक व्यक्ति को शक्ति हासिल हुई है और किसी को नहीं। यह हमारे (कांग्रेस) और उनके (भाजपा) बीच का अंतर है।"राहुल गांधी ने कहा, "भाजपा राज्य के पूरे विकास का श्रेय ले रही है। इस राज्य में गरीबों की समर्थक सरकार की जरूरत है। हम गरीबी हटाने की बात करते हैं लेकिन वे गरीबों को ही हटाने की बात करते हैं।"

एक चाय विक्रेता से इस ऊंचाई तक पहुंचने के मोदी के दावे पर चुटकी लेते हुए राहुल गांधी ने कहा, "कुछ लोग चाय बनाते हैं, कुछ टैक्सी चलाते हैं, कुछ खेती का काम करते हैं। हमें चाय विक्रेता, किसानों और श्रमिकों, हर व्यक्ति का सम्मान करना चाहिए। लेकिन जो लोगों को उल्लू बनाता हो उसका सम्मान नहीं किया जाना चाहिए।"

Viewing all articles
Browse latest Browse all 79216

Trending Articles