Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

'चाय पर चर्चा'के बहाने जनता से रूबरू होंगे मोदी

$
0
0

modi tea stall
लोकसभा चुनावों से पहले मतदाताओं को अपने पाले में खींचने की कवायद सभी राजनीतिक दलों की ओर से की जा रही है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी बुधवार को उत्तर प्रदेश के लोगों से चाय की चुस्कियों के बीच चुनावी चर्चा करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साहित दिख रहा है। 

तय कार्यक्रम के मुताबिक उप्र में 41 शहरों के 167 जगहों पर 'चाय पर चर्चा कार्यक्रम'का आयोजन किया जाएगा। पार्टी के पदाधिकारियों का दावा है कि इनमें से कुछ जगहों पर मोदी लोगों से सीधेतौर पर टेलीकांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे तो कई जगहों पर उनके टेप प्रसारित करवाए जाएंगे।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला ने बताया कि 'चाय पर चर्चा कार्यक्रम'के तहत पहले चरण का कार्यक्रम आज हो रहा है। यह कार्यक्रम शाम छह से आठ बजे के बीच आयोजित होगा। लोग चाय की चुस्कियों के साथ मोदी से चर्चा करेंगे।

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि डीटीएच, सेटेलाइट और सोशल मीडिया के समन्वय से यह कार्यक्रम होगा, जिसमें कुछ जगहों पर लोग मोदी से सीधे तौर पर बातचीत कर सकेंगे, जबकि बाकी जगहों पर इसके टेप प्रसारित किए जाएंगे।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>