Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

राजनेताओं को खेलों से दूर रखें : राहुल गांधी

$
0
0

rahul gandhi
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि देश में खेलों से जुड़े हर विभाग की जिम्मेदारी खिलाड़ियों के ही हाथो में होनी चाहिए, न कि राजनेताओं के हाथों में। राहुल के मुताबिक राजनीति से जुड़े लोगों को खेलों से दूर रहना चाहिए। राहुनल ने केंद्र सरकार की राष्ट्रीय युवा नीति -2014 और राजीव गांधी खेल अबियान नाम की योजनाओं की शुरुआत करते हुए शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में यह बात कही।

राहुल ने कहा, "अगर आप खेलों की बात करते हैं और खेलों को जन-जन तक पहुंचाने की बात करते हैं तो फिर इसकी कमान भी खिलाड़ियों के हाथों में होनी चाहिए। यही इसका सार है। खेलों से राजनेताओं को दूर रखें।"

राहुल ने कहा कि राजनीति में भी यही बात लागू होती है। बकौल राहुल, "अगर आप देश में राजनीति की दिशा बदलना चाहते हैं तो फिर युवाओं को अधिक से अधिक अधिकार प्रदान करें। युवा ताकत होंगे तो आम लोग ताकतवर होंगे।"केंद्र सरकार की दो योजनाएं एक साथ देश के सभी जिला मुख्यालयों और विश्वविद्यालों में लागू की गईं।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>