दिल्ली में असम की 21 वर्षीया युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने रविवार को बताया दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि कुछ ही समय पहले दिल्ली आई युवती के साथ शनिवार दोपहर को दक्षिण दिल्ली के महिपालपुर स्थित एक मकान में दुष्कर्म किया गया। पीड़िता आरोपियों में से एक को जानती थी।
घटना के बाद आरोपी युवती को मकान में ही छोड़कर भाग खड़े हुए। पीड़िता ने बाहर आकर वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति से मदद मांगी और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने बताया कि आरोपी राहुल और हारुण को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।