Quantcast
Viewing all articles
Browse latest Browse all 79216

पर्रिकर ने मीडिया पर लगाया पक्षपात का आरोप


गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने मीडिया पर पक्षपातपूर्ण कवरेज का आरोप लगाते हुए कहा कि कई पत्रकार विपक्ष के लिए पेड न्यूज पत्रकारिता कर रहे हैं। पत्रकारों की शिक्षा पर सवाल उठाते हुए रविवार को उन्होंने एक समारोह में कहा, "पत्रकारों की तनख्वाह कितनी है, एक समाचार वाचक कितना कमाता है? शायद 25,000 रुपये। ज्यादातर स्नातक होते हैं। वे महान विचारक या बुद्धिजीवी नहीं होते। वे उसी तरह खबर लिखते हैं, जैसे समझते हैं।"

पर्रिकर ने कहा कि गोवा में पेड न्यूज तेजी से फैला है, जहां लोग लिखने के लिए पैसे लेते हैं। कांग्रेस पर सीधा निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "हम सभी को पता है कि कौन सी राजनीतिक पार्टी समाचार पत्र चलाती है। हमें पता है कि किस समाचार पत्र का किसके प्रति झुकाव है।"उनकी सरकार के खिलाफ लिखी जाने वालीं खबरों पर उन्होंने कहा कि मीडिया के कुछ धड़े विपक्ष से जुड़े हुए हैं और इसलिए उनकी और सरकार की अनावश्यक निंदा कर रहे हैं। 

पर्रिकर ने पत्रकारों और संवाददाताओं से खबरें लिखने के दौरान उस खबर की जानकारी रखने की भी मांग की। उन्होंने कहा, "आप सभी में बुद्धि होनी चाहिए। किसी व्यक्ति के बयान को लिखे जाने से पहले सोचना चाहिए कि वह व्यक्ति कितना शक्तिशाली है।"इससे पहले हरियाणा के रोहतक में आम सभा के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) नेता अरविंद केजरीवाल ने भी मीडिया की आलोचना की थी।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 79216

Trending Articles