Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 79216

रतन टाटा ने कहा,उत्तर प्रदेश में निवेश का बेहतर माहौल

$
0
0
up-have-better-environment-to-invest-ratan-tata
लखनऊ 02 दिसम्बर, जाने माने उद्योगपति रतन टाटा ने उत्तर प्रदेश में निवेश का बेहतर माहौल बताते हुए यहां निवेश की इच्छा जतायी है। श्री टाटा ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लिखे पत्र में कहा है “ उत्तर प्रदेश में निवेश का बेहतर माहौल है। समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार बनने के पहले दिन से ही यहां निवेश का माहौल बनना शुरु हो गया था।” 

श्री टाटा ने श्री यादव के साथ हाल ही में उन्नाव में एक मंच साझा किया था। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद श्री टाटा ने श्री यादव से अकेले में गुफ्तगू भी की थी। दोनो में यहां निवेश की सम्भावनाओं पर विचार किया गया था। 

टाटा समूह का यहां मोटर का एक बडा कारखाना है। इसके विस्तार के लिए मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल में जमीन दी गयी थी लेकिन बाद में करों को लेकर राज्य सरकार से हुए विवाद के बाद टाटा समूह ने कारखाने को किसी अन्य राज्य में शिफ्ट कर देने की धमकी दे दी थी। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 79216

Trending Articles