Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 79262

चेन्नई बाढ़ : राहत शिविरों में 15 लाख से अधिक लोग

$
0
0
chennai-flood-camp-have-15-lakhs-people
चेन्नई, 07 दिसंबर, तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई तथा आसपास के इलाकों में भारी बारिश और बाढ़ के बाद केंद्र तथा राज्य सरकार की एजेंसियों ने अब तक 15 लाख 32 हजार 746 लोगों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों में पहुंचाया है।  आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राहत अभियानों में 600 नावों को लगाया गया तथा पांच हजार 554 राहत शिविर खोले गये और एक करोड़ 94 हजार 470 खाद्य पैकेट वितरित किये गए। इसके अलावा 24 हजार 779 चिकित्सा शिविर चलाये जा रहे हैं, जिनमें 21 लाख 97 हजार 989 लोगों का इलाज किया गया। उन्होंने कहा कि 67 करोड़ 47 लाख रुपए तत्काल राहत के रूप में एक लाख 11 हजार 278 परिवारों में वितरित किये गये। बाढ़ प्रभावित इलाकों में पशुओं के रखरखाव के लिए 1605 केंद्र बनाये गये, जिनमें एक लाख 57 हजार 553 पशुओं को रखा गया है। चेन्नई हवाई अड्डे से आज तड़के छह बजे से घरेलू उड़ानों के अलावा अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शुरू हो गयी हैं। इसके अलावा हवाई अड्डे से रात की उड़ानों को भी शुरू किया गया। गौरतलब है कि चेन्नई में भारी बारिश और बाढ़ के कारण पिछले दिनों सभी उड़ानें रद्द कर दी गई थीं लेकिन स्थिति में सुधार के बाद कल से दिन की उड़ानें शुरू कर दी गई थीं। 

चेन्नई में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया तथा ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को यहां तथा इसके आसपास के इलाकों की यात्रा नहीं करने के लिए आगाह किया है। अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से जारी परामर्श में अचानक बाढ़ आने की आशंका को देखते हुए अमेरिकी नागरिकों को चेन्नई तथा उसके आसपास के इलाकों की यात्रा नहीं करने के लिए आगाह किया है। परामर्श में कहा गया कि बाढ़ की जो स्थिति दिखाई दे रही है, वास्तविकता उससे कहीं अधिक है। बाढ़ से कई लोगों की मौत की रिपोर्ट आई है। 

उन्होंने कहा कि यहां की अडयार नदी में पानी लबालब भरा हुआ है तथा कुछ और दिन लगातार बारिश की संभावना है। इसमें कहा गया कि बाढ प्रभावित इलाकों में रहने वालों लोगों को पर्याप्त खाद्य पदार्थ तथा पानी रखने की सलाह दी गयी है। इसी प्रकार ऑस्ट्रेलिया के विदेश विभाग ने अपने नागरिकों को बाढ़ को देखते हुए अत्यधिक सावधानी बरने की सलाह दी है क्योंकि बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्थानीय आधारभूत ढांचा तथा परिवहन सेवा बाधित हो जाती है। उन्होंने कहा कि चेन्नई को आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित किया गया है। ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को तमिलनाडु तथा आंध्र प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। उसके परामर्श में कहा गया है कि इन इलाकों में अगले 72 घंटे में भारी बारिश होने की संभावना है। 

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता ने बाढ़ में अपना घर गंवाने वाले प्रत्येक परिवार को एक लाख रुपये वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार सुश्री जयललिता ने कहा कि चेन्नई में तत्काल दस हजार अस्थायी घर बनाये जाएंगे। इसके अलावा बाढ़ पीड़ितों को तत्काल राहत के लिए प्रत्येक परिवार को पांच हजार रुपए नकद तथा दस किलो चावल, एक धोती तथा एक साड़ी उपलब्ध करायी जाएगी। बाढ के कारण चेन्नई अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव को स्थगित कर दिया गया। यह फिल्म उत्सव दस दिसंबर से शुरू होने वाला था। बाढ़ पीड़ितों के लिए तिरुमला-तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) जल्द ही पांच चिकित्सकों की टीम को यहां भेजेगा, जिसमें एंबुलेंस के अलावा अन्य चिकित्सा सुविधा मुहैया करायी जाएगी। टीटीडी ट्रस्ट की बैठक में आज यह निर्णय लिया गया। तमिलनाडु उत्पादन तथा वितरण निगम ने आज यहां के सभी इलाकों में बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी । बाढ़ के कारण सभी सब-स्टेशनों में भरे पानी को निकाल कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गयी है। चेन्नई शहर में 24715 विद्युत प्रेषण ट्रांसफार्मरों में से 24452 को बहाल कर दिया गया है। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 79262

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>