Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 79262

बर्धन की हालत अब भी नाजुक

$
0
0
ab-bardhan-still-critical
नयी दिल्ली 09 दिसंबर, राजधानी के जी बी पंत अस्पताल में भर्ती भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के पूर्व महासचिव ए. बी. बर्धन की हालत नाजुक बनी हुई है। श्री बर्धन को गत सात दिसम्बर को सांस लेने में दिक्कत के बाद पंत अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था। तब से वह आईसीयू में ही हैं। 
भाकपा के वरिष्ठ नेता अतुल अंजान ने बताया कि उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने श्री बर्धन के निधन की अफवाहों का खंडन किया और कहा कि सोशल मीडिया में इस तरह की गलत खबरें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का ट्वीट भी गलत है और उन्हें इस संबंध में पहले पुष्टि कर लेनी चाहिए थी। उन्होंने सभी से अपील की कि वे श्री बर्धन के बारे में सोशल मीडिया में आ रही गलत जानकारी पर ध्यान न दें अौर पार्टी के आधिकारिक बयानों अथवा अस्पताल से प्राप्त आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 79262

Trending Articles