Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 79262

मीडिया का समाज में अहम स्थान है: द्रोपदी मुर्मू

$
0
0
media-have-important-place-draubpdi-murmu
रांची, 11 दिसंबर, झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने कहा कि मीडिया का समाज में अहम स्थान है और सरकार की विभिन्न योजनाओं के संदर्भ में जनता को जानकारी प्रदान करने का दायित्व मीडिया प्रतिनिधियों पर है। राज्यपाल ने आज यहां राजभवन में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ राज्य के पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र अंतर्गत विकास परियोजनाओं से विस्थापितों पर पड़ने वाले प्रभाव, पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र में संचालित विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की स्थिति तथा शांति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उपाय पर परिचर्चा एवं सुझाव प्राप्त करते हुए कहा कि मीडियाकर्मी जनता से सीधे तौर पर संपर्क में रहते हैं और उनकी वास्तविक स्थिति से अच्छी तरह अवगत है। 

उन्होंने कहा कि अनुसूचित क्षेत्रों में कैसे तेजी से विकास कार्य हो, विकास कार्य में क्या-क्या कठिनाइयां रहीं है, इस पर महत्वपूर्ण जानकारियां आज इस परिचर्चा के दौरान मिली है। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से प्राप्त सुझाव पर अपने विचार रखते हुए कहा कि वह विकास की उपलब्धियों की जानकारियों के लिए क्षेत्र भ्रमण भी करेंगी और लोगों से मिलेंगी। इस अवसर पर सोनाली दास, श्यामकिशोर चौबे, विनय कुमार, दिलीप श्रीवास्तव नीलू, संतोष नारायण, चंदन मिश्रा, दिवाकर, अमरेंद्र कुमार, राजेश उपाध्याय, पी वी रामानुजम और राधेश्याम अग्रवाल ने राज्य के पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र अंतर्गत विकास परियोजनाओं से विस्थापितों पर पड़ने वाले प्रभाव, जनकल्याणकारी योजनाओं की क्रियान्वयन की दशा एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उपाय संंबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। 

इससे पहले राज्यपाल ने राज्य की पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र के विधायकों और सांसदों के साथ बैठक कर चुकी है। इसके बाद राज्यपाल समाज के प्रबुद्ध समाजसेवियों एवं अधिकारियों के साथ भी निकट भविष्य में बैठक करेंगी। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 79262

Trending Articles