Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 79287

लोहरदगा उपुचनाव के लिए मतदान 14 को, तैयारी पूरी

$
0
0
poll-in-lohardagga-by-poll-on-14th
लोहरदगा 13 दिसम्ब, झारखंड में लोहरदगा (सुरक्षित) विधानसभा उपचुनाव के लिए कल कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे से लेकर तीन बजे दिन तक मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी और सह उपायुक्त मंजुनाथ भजनकरी ने आज यहां बताया कि कल होनेवाली मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। सभी 272 मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की जायेगी। 

इस उपचुनाव में कांग्रेस के सुखदेव भगत, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन समर्थक आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन की नीरू शांति भगत और झारखंड प्रजातांत्रिक के बंधू तिर्की समेत कल नौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। उल्लेखनीय है कि आजसू विधायक कमल किशोर भगत को एक मामले में सजा सुनाये जाने के बाद उनकी विधानसभा की सदस्यता समाप्त कर दी गयी थी। इस कारण लोहरदगा सुरक्षित विधानासभा क्षेत्र में उपचुनाव कराया जा रहा है। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 79287

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>