Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

सेंसेक्स 225 अंक की मजबूती के साथ 21,502 के स्तर पर बंद

$
0
0
BSE
आज सेंसेक्स नई ऊंचाई पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी ने 6400 को पार कर लिया। एफआईआई निवेशकों की खरीदारी और चुनाव पहले की तैयारियों के चलते बाजार ने रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ। आज सेंसेक्स 225 अंक की मजबूती के साथ 21,502 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 72 अंक की उछाल के साथ 6,401 के स्तर पर बंद हुआ। रियल्टी शेयरों में 4 फीसदी तक की तेजी रही।

पावर, ऑयल ऐंड गैस और मेटल शेयरों में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त रही। कैपिटल गुड्स, बैंकिंग और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में भी 1.5 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही। वहीं ऑटो शेयरों में 1 फीसदी तक की बढ़त रही। हेल्थकेयर शेयरों में 0.2 फीसदी की गिरावट रही। जेपी एसोसिएट निफ्टी का टॉप गेनर रहा। कंपनी के शेयरों में 8 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही। डीएलएफ, हिंडाल्को, बीपीसीएल और बीएचईएल के शेयरों में 4 से 5 फीसदी तक की तेजी रही।

सिप्ला निफ्टी का टॉप लूजर रहा। कंपनी के शेयरों में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही। विप्रो, ल्यूपिन, टाटा मोटर्स और टीसीएस के शेयरों में भी आधे फीसदी से 1 फीसदी तक की गिरावट रही। एशियाई बाजार तेज रुझान के साथ बंद हुए। जापान का निक्केई 1.5 फीसदी की तेजी के साथ 15, 135 के स्तर पर जबकि हेंगसेंग आधे फीसदी की बढ़त के साथ 22, 703 के स्तर पर बंद हुआ। ताईवान वेटेड में 1 फीसदी जबकि शांघाई कंपोजिट में मामूली तेजी रही।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>