Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

अब दिल्ली पर कब्जे की बारी : मुलायम

$
0
0

mulayam singh yadav
समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि लखनऊ की सत्ता पर कब्जा करने के बाद अब दिल्ली की सत्ता पर कब्जा करने की बारी है। सब लोग मिलकर पार्टी को लोकसभा चुनाव में जिताने की लिए जुट जाएं। लखनऊ के राम मनोहर लोहिया पार्क में सपा की साइकिल यात्राओं के समापन के मौके पर मुलायम कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। ये साइकिल यात्राएं विगत 23 फरवरी को दिल्ली से शुरू हुई थीं और अलग-अलग रास्तों से लखनऊ पहुंचने पर गुरुवार को समापन हुआ।

मुलायम ने नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा, "लखनऊ में तो 2012 के विधानसभा चुनाव के बाद सपा का कब्जा हो गया लेकिन अब बारी दिल्ली पर कब्जा करने की है। अगर सारे मतभेद भुलाकर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पूरे मन से जुट गए तो सपा को जीतने से कोई नहीं रोक सकता। आप लोग आज संकल्प लेकर जाओ कि इस लोकसभा चुनाव में केंद्र में सपा की सरकार बनानी है।"

उन्होंने कहा, "ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। सपा के लिए इस बार बेहतर मौका है। अगर ये मौका गंवाया तो बाद में पश्चाताप करोगे।"भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए मुलायम ने कहा कि सपा जो वादा करती है, उन्हें पूरा करती है। दो साल में सपा सरकार के कार्यकाल में लगभग सारे किए वादे पूरे किए जा चुके हैं, लेकिन गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार घूम-घूमकर देशभर में गुजरात के विकास के बारे में झूठा प्रचार कर रहे हैं।

सपा प्रमुख ने कहा, "गुजरात की नदियां सबसे ज्यादा गंदी है। महिलाओं की हालत बहुत खराब है। मैंने मोदी से इस बारे में सवाल किया, लेकिन आज तक उनका जवाब नहीं आया।"रैली में मौजूद मुख्यमंत्री एवं सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इन साइकिल यात्राओं के माध्यम के पार्टी के युवा नेताओं ने राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का प्रचार किया। पार्टी कार्यकर्ता इसी तरह गांव-गांव जाकर सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएं।

भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा, "कुछ दल प्रधानमंत्री और केंद्र में सरकार बनाने के दावे कर रहे हैं लेकिन अभी तक अपने उम्मीदवार घोषित नहीं कर पाए हैं। हमारी पार्टी चुनावी तैयारियों और रैलियों में आगे होने के साथ उपलब्धियों में भी आगे है।"अखिलेश ने कहा कि वही राजनीतिक दल लोकसभा चुनाव में जीतेगा जो बूथ पर जीत दर्ज करेगा। इसलिए पार्टी कार्यकर्ता एकजुटता दिखाते हुए बूथ जीतने का संकल्प लें।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>