लोकसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने गुरुवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। सूची जारी करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा कि मीसा भारती को जहां पाटलिपुत्र सेटिकट दिया गया है, वहीं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्रीराबड़ी देवी सारण सेचुनावी मैदान में उतरेंगी।
पटना में लालू ने बिहार की 25 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। उनकी बेटी मीसा भारती को पाटलिपुत्र से जबकि राबड़ी देवी सारण से, पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह को वैशालीसे, अब्दुल बारी सिद्दीकी को मधुबनी, प्रगति मेहता को मुंगेरसे और जय प्रकाश नारायण यादव को बांकासे टिकट दिया गया है।
इधर, काराकाट से कांति सिंह, सिवान से हिना साहिब, झंझारपुर से मंगनी लाल मंडल, अररिया से मोहम्मद तस्लीमुद्दीन, उजियारपुर से आलोक मेहता, पश्चिम चंपारण से रघुनाथ झा और दरभंगा से अली अशरफ फातमी का टिकट दिया गया है।
चारा घोटाले में सजायाफ्ता पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि पूर्वी चंपारण और मधेपुरा सीट के लिए जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें गठबंधन और उम्मीदवारों को तय करने की जिम्मेवारी दी थी। उन्होंने टिकट बंटवारे में सभी वर्गो, खासकर युवाओं का ध्यान रखा है।
उल्लेखनीय है कि राजद बिहार की 40 सीटों में से 27 सीटों पर तथा कांग्रेस 12 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। इन तीनों दलों का चुनाव को लेकर गठबंधन हुआ है।